उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले टॉप-10 विधायकों में बलिया से कौन है शामिल?

बलिया। उत्तर प्रदेश में अकूट संपत्ति रखने वाले विधायकों की चर्चा जब भी होती है। बलिया जिले से एक नाम उस सूची में शामिल जरूर रहता है। इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (ADR) ने एक विश्लेषण की है। जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी 396 विधायकों की संपत्ति, उन पर दर्ज आपराधिक मामलों के विवरणों पर रिसर्च किया है। इसमें पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा संपत्ति रखने वाले विधायकों की सूची में बलिया से उमा शंकर सिंह का नाम भी शुमार है।

बलिया के रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक हैं उमा शंकर सिंह। उनकी संपत्ति का शोर तो जिले में हमेशा रहता ही है। अब एडीआर के रिपोर्ट में भी उनकी संपत्ति का विवरण सामने आ गया है। सूबे के ऐसे दस विधायक जिनके पास सबसे अधिक संपत्ति है की लिस्ट में उमा शंकर सिंह का नाम 9वें स्थान पर है।

बसपा विधायक उमा शंकर सिंह की कुल संपत्ति चालीस करोड़ से अधिक की है। प्रति वर्ष विधायक उमा शंकर सिंह की आय तीन करोड़ से कुछ अधिक है। यह आंकड़ा उमा शंकर सिंह द्वारा 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग को दिए गए विवरण पर आधारित है।

इलेक्शन वॉच और एडीआर ने उत्तर प्रदेश के विधायकों की एक और सूची बनाई है। जिसमें आयकर वितरण में सबसे ज्यादा वार्षिक आय घोषित करने वाले विधायकों का नाम है। इस सूची में बसपा विधायक उमा शंकर सिंह शीर्ष पर काबिज हैं। उमा शंकर सिंह की कुल वार्षिक आय चार करोड़ से ज्यादा है। कुल आय में उम्मीदवार के पति/पत्नी और आश्रित का भी आय शामिल है। बता दें कि उमा शंकर सिंह की खुद की आय हर साल तीन करोड़ से अधिक है।

बलिया में उमा शंकर सिंह की संपत्ति की चर्चा हमेशा से ही होती रही है। आए दिन उमा शंकर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आर्थिक मदद करते रहते हैं। कभी केरोसीन तेल वितरण का काम करने वाले उमा शंकर सिंह अब उत्तर प्रदेश अब आयकर वितरण में सबसे ज्यादा वार्षिक आय घोषित करने वाले विधायक बन चुके हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago