Categories: बलिया

बलियाः डीजे और डांसर को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 1 की मौत 4 घायल

बलियाः सिकंदरपुर के खेजुरी थाना अंतर्गत एक गांव में डीजे और डांसर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि हाथापाई तक बात पहुंची और मारपीट में एक 30 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं।

घटना खेजुरी के अंतर्गत कसमापुर गांव की दलित बस्ती की है। जहां गांव निवासी वीरबल राम की पुत्री कु. पूजा की मंगलवार की शाम को बारात आई थी जिसमें डीजे पर नर्तकी नाच रही थी। जैसे ही बारात कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची तो मनियर से आए चन्दायर गांव निवासी अर्जुन राम पुत्र जवाहर राम और बारातियों के बीच नर्तकी को ले कर विवाद हो गया।

कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया लेकिन कुछ देर बाद ही अर्जुन सहित आधा दर्जन युवक पुनः वीरबल राम के दरवाजे पर पहुंचे और विवाद करने लगे। जब इसका विरोध किया तो कसमापुर व चन्दायर से आये लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि मिठू राम (56)पुत्र दीप राम, विनोद (24), सन्तोष(30), शमशेर(22) और श्यामदेव(20) बुरी तरह घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां संतोष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मिठू राम की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची थाना स्थानीय पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 05 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago