इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (ADR) ने उत्तर प्रदेश के विधायकों की संपत्ति और आपराधिक इतिहास को लेकर एक विश्लेषण किया है। यह विश्लेषण उम्मीदवारों द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए विवरण के आधार पर किया गया है। इलेक्शन वॉच और एडीआर ने उत्तर प्रदेश के दस ऐसे विधायकों की सूची भी जारी की है जिनके पास सबसे कम संपत्ति है। सूबे में सबसे कम संपत्ति वाले दस विधायकों की सूची में दो नाम बलिया जिले से भी हैं। बलिया के बेल्थरा रोड विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धनंजय कन्नौजिया का नाम इस सूची में शूमार है।
दूसरा नाम भी उन्हीं की पार्टी के बलिया सदर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला का है। धनंजय कन्नौजिया इस सूची में दूसरे पायदान पर है। तो वहीं आनंद स्वरूप शुक्ला का नाम आठवें स्थान पर है। इलेक्शन वॉच और एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बेल्थरा रोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया के पास कुल 3 लाख 77 हजार की संपत्ति है। तीन लाख से अधिक की यह संपत्ति चल है। रिपोर्ट के मुताबिक धनंजय कन्नौजिया के पास अचल संपत्ति शून्य है।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले टॉप-10 विधायकों में बलिया से कौन है शामिल?
इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म ने 2017 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के में उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन आयोग को दिए गए शपथ पत्र के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के सबसे कम संपत्ति वाले विधायक कांग्रेस पार्टी के अजय कुमार लल्लू हैं। अजय कुमार लल्लू कुशीनगर जिले के तमकुही राज विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके पास बेल्थरा रोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया के मुकाबले लगभग चालीस हजार कम की संपत्ति है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…