शिक्षा विभाग में अनियमितता को लेकर बीएसए सख्त, लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोका

बलिया में शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता को लेकर बीएसए एक्शन मूड में हैं। बीएसए शिवनारायण सिंह लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। हाल ही में बीएसए ने लापरवाही बरतने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलहरी लालजी शर्मा की संस्तुति पर प्राथमिक विद्यालय पचरुखिया के प्रधानाध्यापक बब्बन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय पचरुखिया में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण कार्य भवन प्रभारी/प्रअ बब्बन द्वारा बार-बार निर्देश के बाद भी नहीं कराया जा रहा है। इस वजह से विभागीय सूचना प्रेषित करने में कठिनाई हो रही है।वहीं  प्रधानाध्यापक के इस कृत्य व लापरवाही के दृष्टिगत खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी आख्या बीएसए को प्रेषित की थी।

इसके आधार पर बीएसए ने यह पूरी कार्यवाही की है। वेतन रोकने के आदेश के साथ ही भवन प्रभारी को निर्देश किया है कि अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण पूर्ण कराकर आख्या प्रस्तुत करें, अन्यथा की दशा में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व भवन प्रभारी का होगा। आपको बता दे कि इससे पहले बीएसए ने लापरवाही बरतने पर शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश दिए थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago