बलिया की इन 29 सड़कों की बदलेगी सूरत, सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत

बलिया। बलियावासियों को जल्द ही गड्ढा वाली सड़क से राहत मिलने वाली है। सरकार ने बलिया, आजमगढ़ और मऊ की 52 सड़कों को स्वीकृति दे दी है। इसमें बलिया की सबसे ज्यादा 29 सड़कें शामिल हैं, जबकि आजमगढ़ की 22 और मऊ की एक सड़क है।सड़कों के लिए करीब 6.17 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है, इसमें 5.15 करोड़ आवंटित भी हो चुके हैं। बलिया में PWD प्रांतीय खंड ने टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, यह सड़कें मुख्य मार्ग और स्टेट हाईवे से ग्रामीण इलाकों को जोड़ती हैं। अभी यहां बेहिसाब गड्ढे हैं। जनता का आवागमन दूभर हो गया है।कई सालों से लाखों लोग मुसीबत झेल रहे हैं।जिन्हें अब राहत मिलने वाली है। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 50 किलोमीटर है। लेकिन अब उन्हें जर्जर सड़क पर आवागमन से मुक्ति मिलेगी। बारिश के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आरपी गुप्ता के मुताबिक जिले के यह प्रमुख मार्ग 3.50 किमी. नारायणपुर से सुरहाताल बघौता मार्ग, 3 किमी. खेजुरी-मनियर मार्ग, 2.50 किमी. बांसडीह-खरौनी मार्ग, 3 किमी. पशुहारी से गोविदपुर रेलवे स्टेशन मार्ग, 2.80 किमी बसनवार संपर्क मार्ग, 2.30 किमी सोनौली रुद्रवार होते हुए

जमुई मार्ग, 2.50 किमी दुगाई पट्टी संपर्क मार्ग के साथ ही कई सड़कें स्वीकृत हुई हैं। प्रांतीय खंड इन पर बहुत जल्द ही काम शुरू करने जा रहा है। ग्रामीण इलाकों की यह सड़कें सालों से खराब हैं, इससे बनना बहुत जरूरी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago