बलिया- ट्रेन की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत, एक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

बलिया। जिले में ट्रेन की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। घटना अलग-अलग रेलवे क्रॉसिंग की है। एक अज्ञात महिला की चितबड़ागांव के धर्मापुर रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिम में ट्रेन से कटकर जान गई है। वहीं, गायघाट गांव के सामने एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के पास बलिया-छपरा रेल लाइन पर गायघाट की एक महिला की गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। गायघाट निवासी महिला कांति देवी(35) पत्नी विनोद राजभर गुरुवार की तड़के शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी बीच सुबह 5:50 बजे महिला छपरा की ओर गुजर रही एक मालगाडी़ के चपेट में आ गई।

चालक ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर रेवती को दी। प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय ने मौक पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका कान्ति देवी के दो पुत्र हैं। परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं दूसरी महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस महिला के बारे में जांच कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

4 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago