बलिया के लाल बृजमोहन पांडेय सेंसर बोर्ड के सदस्य बनाये गए

बलिया के लिए गर्व करने का दिन है, क्योंकि बलिया निवासी ब्रजमोहन पांडेय को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) के सलाहकार सदस्य शामिल किया गया है।सूचना मिलते ही ब्रजमोहन के घर और इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। ब्रजमोहन बलिया शहर के पास श्रीपुर (टकरसन) के रहने वाले हैं।सेंसर बोर्ड में शामिल होने से पहले ब्रजमोहन पांडेय में काफी काम किया है। वो फिलहाल मुंबई में हिंदी नवभारत के एसोसिएट एडिटर हैं।

इससे पहले भारत सरकार के कोयला मंत्रालय में दक्षिण भारत के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं, महाराष्ट्र सरकार, शिक्षा विभाग के अंतर्गत काम करने वाली महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य, महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियों के समाचार संकलन की सबसे बड़ी संस्था- मंत्रालय और विधिमंडल पत्रकार संघ कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा मुंबई और महाराष्ट्र में सक्रिय कई अन्य सामाजिक संस्थाएं, जिसमें पूर्व मंत्री डॉक्टर राममनोहर त्रिपाठी की स्मृति में बनी संस्था डॉक्टर राममनोहर त्रिपाठी फ़ाउंडेशन के सचिव भी हैं।

ब्रजमोहन पांडेय को पंडित दिनदयाल उपाध्याय पुरस्कार, भारतीय सदविचार मंच का पत्रकारिता पुरस्कार, भारती प्रसार परिषद और आदर्श रामलीला समिति पुरस्कृत और तरुणकला संगम पत्रकारिता पुरस्कार सहित कई अन्य संस्थानों से सम्मानित किए जा चुके हैं।केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सलाहकार पैनल में बतौर सदस्य शामिल किये जाने पर जिले भर से बधाई संदेश आ रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago