भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा- “दवा तो छोड़िए, हवा के बिना मरे लोग’

बलिया। बलिया भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने शुक्रवार को अपने ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। राम इकबाल सिंह ने कोरोना में सरकार की लापरवाही पर बोलते हुए कहा है कि दवा तो छोड़िए आम जनता अस्पतालों में हवा के बिना तड़प-तड़प के मर गई है। उन्होंने कहा कि साल 2020 में आए कोविड-19 से सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। पूर्व विधायक ने कहा कि कोई ऐसा गांव नहीं बचा है जहां कोरोना से 10 लोगों की जान नहीं गई है। सरकार को चाहिए कि कोरोना से मरे लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करे।

साथ ही उन्होंने पार्टी के नेताओं मंत्रियों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि इस हृदयविदारक घटना पर जिम्मेदार लोगों को गाल नहीं बजाना चाहिए, बल्कि जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में कोरोनाकाल को काले वर्ष के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बलिया में सिर्फ 30 बेड का अस्पताल बिना आक्सीजन प्लांट के संचालित था। स्वास्थ्य महकमा चाहता तो पूरे जनपद के सीएचसी, पीएचसी को मिलाकर 1000 से 1500 बेड संचालित किए जा सकते थे, लेकिन कोई तैयारी नहीं थी।

लाखों लोग हवा के बिना तड़प-तड़प कर मरे हैं। खेजुरी, दुबहड़, नगरा व रसड़ा को कोविड सेंटर बनाए जाने की मांग की गई थी। 4 लाख की आबादी वाले जिले में न्यूरो सर्जन, कार्डियोलोजिस्ट नहीं है। किडनी, लीवर के डॉक्टर नहीं है। गेहूं खरीद पर पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि जब घर-घर घूमकर कोरोना की वैक्सीन लगाई जा सकती है तो किसानों की फसल क्यों नहीं खरीदी जा सकती है। 15 मई से सुचारु रूप से खरीदारी शुरू हुई, जब बारिश का मौसम शुरू हो गया।ट्रालियों पर मशीन लाद कर किसानों के घर जाकर गेहूं की खरीद करनी चाहिए थी।

डीजल का मूल्य बढ़ने के कारण जुताई, सिंचाई, खाद, बीज का दाम बढ़ गया है। प्रति बीघा जुताई पर ही 12 सौ रुपये खर्च आ रहा है। सरकार प्रति क्विंटल 72 रुपये बढ़ाती है। ऐसे में किसान की आय दोगुनी कैसे होगी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago