बलिया- जिला पंचायत सदस्य के घर पर रात 1 बजे पुलिस की दबिश

बलिया। बलिया में ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष की कुर्सी के ल‍िए स‍ियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी  और भाजपा के प्रत्याशीयों ने अपने अपने नामांकन भी कर दिए हैं। भाजपा की तरफ से वार्ड 48 से सदस्य का चुनाव जीतीं शिवदयाल चौधरी की पत्नी सुप्रिया चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा पहले ही आनंद चौधरी को प्रत्याशी बना चुकी है। जिसके बाद जिले में चुनाव रोचक हो गया है। संख्या बल जुटाने के लिए जोड़ तोड़ की राजनीती अपने चरम पर पहुच गई है।

वार्ड 28 से निर्दल पंचायत सदस्य का चुनाव जीते कांग्रेस नेता जनार्दन यादव ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जनार्दन यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिये पुलिस पर संगीन आरोप लगायें हैं। जनार्दन का कहना है कि “थाना उभांव की पुलिस रात को करीब 1 बजे के आस पास मेरे घर जाकर मेरे परिवार को डरा धमका रही है मेरा कसुर बस इतना है कि मै वार्ड नंबर 28 से निर्दल जिला पंचायत सदस्य हू। मेरे घर पर सिर्फ मेरी पत्नी और मेरे छोटे छोटे बच्चे हैं।

रात के अंधेरे में पुलिस मेरे दरवाजे पर पहुंच कर जिला पंचायत चुनाव को प्रभावीत करने की नियत से मेरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताडीत करने के लिए डरा धमका रही है। मेरे परिवार को कहा गया कि तुम्हारा पति कल तक नहीं आया तो फर्जी मुकदमा मे फंसा दिया जायेगा। ” जनार्दन ने आगे लिखा है “आज से करीब 6वर्ष पहले सचिवालय विधान सभा लखनऊ में कार्यवाही मे भाग लेने आये मऊ के विधायक माननीय मुखतार अंसारी के साथ ली गयी फोटो को अधार

बनाकर मुझे घेरने की कोशिश की जा रही है। जबकी मेरे घर छापेमारी पडने से पहले थानाध्यक्ष उभांव ज्ञानेश्वर मिश्र और बृजेश सिंह सिपाही दोनों से मेरी बात हो चुकी थी और मैंने बताया कि मै घर पर नहीं हूँ दवा लेने के लिए बाहर आया हूँ  30 तारीख तक आऊंगा। इसके बाद भी पुलिस बैगर किसी सुचना के मेरे घर पर जाकर आधी रात को दरवाजा पीट कर धमाका रही है। मैं किसी भी परिस्थिति में सिध्दांत से समझौता नहीं कर सकता। मरते दम तक न्याय कि लडाई लडता रहुंगा चाहे इसकी कीमत अपनी जान देकर ही क्यों न चुकानी पड़े।”

वहीँ इस आरोप पर हमने उभावं थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका फ़ोन नहीं उठा उनसे बात होने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा। वहीँ इस पुरे मामले पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कांग्रेस ओम प्रकाश पाण्डेय  ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जनार्दन यादव लगातार कई बार अखोप गावं के प्रधान रहे। जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव के यहां अनावश्यक रूप से पुलिस प्रशासन का दरवाजे पर दस्तक देना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पुलिस अधीक्षक बलिया संज्ञान ले नहीं तो इस मामले पर कांग्रेस धरना करेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago