बलिया- अध्यक्ष पद के लिए सुप्रिया और आनंद ने किया नामांकन, बेहद रोचक होगा चुनाव

बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का सिलसिला शुरु हो गया है। हाल ही में भाजपा खेमे में शामिल हुई सुप्रिया चौधरी ने अपना नामांकन पर्चा भर दिया है। कुछ दिन पहले ही उन्हें पार्टी में शामिल कराने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया था। नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विनोद राय,मंत्रीद्वय उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह,संजय यादव,धनन्जय कन्नौजिया समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं का मजमा मौजूद रहा।

वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 45 के जिला पंचायत सदस्य और अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी ने भी समाजवादी पार्टी की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया। आनंद  2 दिन पहले ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ,पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा।

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां- चुनाव आते ही नेता कोरोना गाइडलाइन को भूल जाते हैं। ऐसा ही कुछ बलिया में भी दिखा जब दोनों प्रत्याशी जब नामांकन पर्चा दाखिल करने गए। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों ने कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई। समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही और कोरोना गाइडलाइन मजाक बनकर रह गई।

रोचक होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव- जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव इस बार बेहद रोचक होगा। सपा से आनंद चौधरी को भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया टक्कर देंगी। इसके लिए अब मैदान तैयार हो गया है। यह दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार में हैं। आनंद के रिश्ते में सुप्रिया भाभी लगेंगीं। ऐसे में मुकाबला अपनों से ही होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago