सड़क है या कीचड़- NH-31 का बुरा हाल, जनता कर रही जानलेवा सफर, अधिकारी बेखबर

बलिया। प्रदेश और केंद्र सरकार यह दावा करते नहीं थकती कि पूरे देश को हमने सड़कों से जोड़ा है। हर जगह सड़क-बिजली की व्यवस्था है। लेकिन बैरिया बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बेलहरी से मांझी तक की सड़क के हाल देखकर आप हैरान हो जाएंगे और सोच में पड़ जाएंगे यह सड़क है या कीचड़? यह खस्ताहाल सड़क हादसों को न्यौता दे रही है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया, बढ़ते विरोध को देख सरकारी मशीनरी ने मार्ग पर पैचिंग का काम किया लेकिन तब से सड़क के हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ गए हैं। गाजीपुर से हाजीपुर एनएच 31 मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

मांझी से बैरिया की दूरी सिर्फ 12 किलोमीटर है लेकिन इन्हें जोड़ने वाले मार्ग का सफर करना जोखिम भरा है। यात्री अपनी जान पर खेलकर बमुश्किल सफर तय करते है। लेकिन सरकार के नुमाइंदे अपनी मस्ती में मस्त हैं। सड़क पर गड्ढे हुए तो एक पखवारा पूर्व क्षेत्रीय विधायक ने सख्त तेवर दिखाए, एनएचआइ के अधिकारियों को कीचड़ में घुमाया तब कहीं जाकर गड्ढों को भरा गया लेकिन उसमें गिट्टी डालकर मिट्टी से पाट दिया गया। लगातार बरसात के कारण मिट्टी की वजह से पूरा बाजार कीचड़ से पट गया है। जिससे लोगों का पैदल व सायकिल मोटरसायकिल से चलना दुभर बन गया है।

लोगों का कहना है कि इन भ्रष्ट अधिकारियो ने अपनी नैतिकता को ताक पर रखकर गिट्टी की भस्सी की जगह मिट्टी डालकर सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया। लेकिन अब यही लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। सड़क पैचिंग का हाल यह है कि सौ दिन चले ढाई कोस की तर्ज पर काम हो रहा है। सड़क आगे बनती हैं और पीछे से पैंचिग का कार्य पहली ही बरसात में अपने पुराने रुप में आने लगा है। रुक रुक कर हो रही बारिश ने अधिकारियों के माकूल इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है।स्थानीय लोगों में आक्रोश हैं, उनका कहना है कि पैचिंग कार्य में गुणवत्तीहीन काम किया गया है।

सड़क की मरम्मत व पैचिंग कार्य मे मानक का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। सड़क निर्माण में आए धन का जमकर बंदरबांट किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उच्च गुणवत्ता से सड़क मरम्मत का काम कराया जाए ताकि उन्हें इस खस्ताहाल सड़क पर जानलेवा सफर से मुक्ति मिले।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago