सियासत के हर पहलू से पर्दा हटाती ‘मेरी अशेष यात्रा’ बलिया में हुआ पुस्तक परिचय समारोह

बलिया: लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष श्री अनिल सिंह एवं लखनऊ विश्वविद्यालय कार्य परिषद में तीन दशक तक सदस्य रहें, वर्तमान में दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कार्य परिषद सदस्य जिनकी प्रदेश में राजनैतिक एवं सामाजिक सरोकार में महत्वपूर्ण स्थान रहा है, उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तक “मेरी अशेष यात्रा”  पुस्तक का परिचय समारोह का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में हुआ।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में केसरी विश्वविद्यालय, दक्षिणी बिहार, गया के कुलपति प्रो.केएन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि लेखक अनिल सिंह का राजनीतिक जीवन संघर्ष से भरा हुआ है। निश्चित रूप से अपनी जीवन को अनुभवों को लिपिबद्ध करना बहुत ही कठिन होता है। उस कठिन काम को लेखक अनिल सिंह ने किया है। लखनऊ की गोमती नदी व हरैया बस्ती में बहने वाली मनोरमा नदी की सफाई का बीड़ा यह उठा चुके हैं। आवाह्न किया कि संघर्षों पर आधारित इस किताब को अवश्य पढ़ें।

समारोह में मुख्य अतिथि केएन सिंह ने कहा कि सभी लोग खासकर युवा वर्ग किताबें अवश्य पढ़ें, क्योंकि सिर्फ इंटरनेट से पढ़ाई कर स्थायी समाधान व ज्ञान नहीं पाया जा सकता। राष्ट्र के हर सजग प्रहरी को देश का इतिहास-भूगोल जानना चाहिए, जो कि इस पुस्तक में है। इस तरह की पुस्तक लोकतांत्रिक मूल्यों का संवर्धन करती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें सामान्य वस्तु नहीं है, बल्कि व्यक्ति को एक जीवन दृष्टि देती हैं। जीवन दृष्टि देश व राष्ट्र के लिए जीने की होनी चाहिए। कुलपति श्री सिंह ने सभागार में मौजूद बच्चों को सन्देश दिया कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इंडियन टैलेंट दोनों के माध्यम से छात्र आगे बढ़ने का प्रयास करें, यही हमारे भारत का कल होगा। देश में आदर्श व्यक्तियों का समूह खड़ा करना भी शिक्षा का उद्देश्य है।

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आत्मकथा लिखना बहुत ही कठिन कार्य होता है। पुस्तक में लिखी गयी कई घटनाक्रम का जिक्र करते हुए स्वयं की उपस्थिति के अनुभवों को भी साझा किया। वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय ने अनिल सिंह की बेबाक लेखनी की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक सुधीर राय ने अपने सम्बोधन में किताबों को मित्र बनाकर रखने पर बल दिया।

इससे पहले समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर व पौधा देकर किया गया। पुस्तक के लेखक अनिल सिंह ने सभी अतिथियों व मौजूद लोगों का स्वागत अभिनन्दन किया। यह किताब राजनैतिक यात्रा की गाथा ही नहीं, बल्कि राजनैतिक चिंतन की भी गाथा है। टीडी कालेज के डॉ अखिलेश राय ने विषय प्रवर्तन करते हुए पुस्तक के बारे में तथा इसमें उल्लिखित हर महत्वपूर्ण तथ्यों को बताया। कहा कि राजनीति, लोकतंत्र व प्रदेश की तमाम घटनाओं की जानकारी लेनी है तो इस पुस्तक को अवश्य पढ़ें।

पुस्तक के लेखक अनिल सिंह ने सभी अतिथियों व मौजूद लोगों का स्वागत अभिनन्दन किया। यह किताब राजनैतिक यात्रा की गाथा ही नहीं, बल्कि राजनैतिक चिंतन की भी गाथा है। टीडी कालेज के डॉ अखिलेश राय ने विषय प्रवर्तन करते हुए पुस्तक के बारे में तथा इसमें उल्लिखित हर महत्वपूर्ण तथ्यों को बताया। कहा कि राजनीति, लोकतंत्र व प्रदेश की तमाम घटनाओं की जानकारी लेनी है तो इस पुस्तक को अवश्य पढ़ें।

साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने सभी अतिथियों व आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय, सहकारी बैंक चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, कमलेश सिंह, बेरुआरबारी ब्लॉक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह भोला, सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, रसड़ा चेयरमैन प्रतिनिधि वशिष्ठनारायण सोनी, टीडी कालेज के डॉ अखिलेश राय, मुक्तेश्वर सिंह, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, शैलेश सिंह पप्पू, मेजर दिनेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, रानाकुनाल सिंह, उमेश सिंह, उपेंद्र सिंह सहित हजारों लोग मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago