बलिया से मेरठ जाने के लिये निकला था युवक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

बलिया। शहर से सटे अमृतपाली रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरी पर मिली दो लाशों में से युवक की पहचान होने के बाद दोहरे मौत की कहानी बदलती दिख रही है। पुलिस का ट्रेन से गिरने का दावा भी कमजोर पड़ गया है। फिलहाल हत्या व आत्महत्या दोनों बिंदुओं से इस प्रकरण की छानबीन की जा रही है। .

घर से मेरठ जाने के लिये निकला पचखोरा निवासी कन्हैया के साथ मिली युवती की लाश किसकी है, यह अबभी पहेली है। कन्हैया के शव के पास से मोबाइल तो मिला है लेकिन उसका सिम कार्ड गायब है जो इस मामले के दूसरे पहलू की ओर इशारा कर रहा है। लड़की के बारे में युवक के परिवार के लोग भी पूरी तरह से अनिभिज्ञता जता रहे हैं। चर्चा इस बात की है कि लड़की उसके किसी रिश्तेदारी की है, हालांकि परिवार के लोग इस बात को खरिज कर रहे हैं। .

जिला मुख्यालय के अमृतपाली रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरी पर मिले शव की पहचान इलाके के पचखोरा निवासी कन्हैया के रुप में हुई।.

शिनाख्त होने के बाद से पूरा परिवार गमगीन है तथा गांव में शोक पसरा हुआ है। हालांकि युवक के साथ मृत मिली युवती की पहचान नहीं होने से मामला अबभी उलझा है।.

पचखोरा गांव के रहने वाले सुदर्शन राम के पांच संतानों में रामप्रकाश उर्फ कन्हैया सबसे छोटा था। आर्थिक रुप से बेहद कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाले कन्हैया के बड़े भाई मदन की करीब पांच साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। बाकी दो भाईयों व एक बहन की शादी हो चुकी है। पढ़ाई में होनहार कन्हैया एमए करने के बाद मेरठ के प्राईवेट कॉलेज से बीएड कर रहा था। वह पिछले काफी दिनों से गांव पर ही था। सोमवार की शाम को परिजनों से चार हजार रुपये लेकर वह घर से मेरठ जाने के लिये निकला। इसके बाद उसका घरवालों से सम्पर्क नहीं हो सका। परिवार के लोगों से वह खुद फोन कर बातचीत करता था। परिजन इस बात से आश्वस्त थे कि कन्हैया मेरठ में होगा। इसी बीच, बुधवार को कोतवाली पुलिस पचखोरा पहुंची तथा मौत होने की सूचना दी। पुलिस के साथ पहुंचे परिवार के लोगों ने उसकी पहचान की। घरवालों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। .

कन्हैया के परिवार के अधिकांश सदस्य अनपढ़ है, जबकि वह बीएड करने से पहले रतसर के प्राईवेट स्कूल में पढ़ाने का काम करता था। खुद के पढ़ाई के लिये पैसा जुटाने के उद्देश्य से कन्हैया ट्यूशन भी पढ़ाता था। करीब 26 वर्षीय कन्हैया की शादी की भी कई चर्चा हुई लेकिन उसका कहना था जब तक वह अपने पैरो पर खड़ा नहीं हो जाता शादी नहीं करेगा। युवक की शव की पहचान होने के बाद युवती की पहचान करने में पुलिस लगी है। .

बलिया। शहर से सटे अमृतपाली रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरी पर मिली दो लाशों में से युवक की पहचान होने के बाद दोहरे मौत की कहानी बदलती दिख रही है। पुलिस का ट्रेन से गिरने का दावा भी कमजोर पड़ गया है। फिलहाल हत्या व आत्महत्या दोनों बिंदुओं से इस प्रकरण की छानबीन की जा रही है। .

घर से मेरठ जाने के लिये निकला पचखोरा निवासी कन्हैया के साथ मिली युवती की लाश किसकी है, यह अबभी पहेली है। कन्हैया के शव के पास से मोबाइल तो मिला है लेकिन उसका सिम कार्ड गायब है जो इस मामले के दूसरे पहलू की ओर इशारा कर रहा है। लड़की के बारे में युवक के परिवार के लोग भी पूरी तरह से अनिभिज्ञता जता रहे हैं। चर्चा इस बात की है कि लड़की उसके किसी रिश्तेदारी की है, हालांकि परिवार के लोग इस बात को खरिज कर रहे हैं। .

दो लाशों में से युवक की पहचान होने के बाद दोहरे मौत की कहानी बदलती दिख रही है। पुलिस का ट्रेन से गिरने का दावा भी कमजोर पड़ गया है। फिलहाल हत्या व आत्महत्या दोनों बिंदुओं से इस प्रकरण की छानबीन की जा रही है। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago