बिल्थरारोड- स्कूल के रास्ते पर बह रहा नाली का पानी, ज़मीन देने को तैयार नहीं हैं लोग

बिल्थरारोड क्षेत्र के चंदायर कला ग्राम पंचायत के बुद्धिपुर गांव में स्कूल जाने वाले रास्ते पर नाली का पानी बह रहा है। दो-चार दिनों में स्कूल खुलने वाला है, ऐसे में अभिभावकों को यह चिंता सता रही है कि बच्चे पढ़ने कैसे जायेंगे। .

जल निकासी की व्यवस्था न होने से लगभग तीन दर्जनों घरों के करीब 500 लोगों को रहना मुश्किल हो गया है। नाली का गंदा पानी जमा होकर बदबू दे रहा है। ग्रामीण समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों कई बार फरियाद लगा चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गांव जगन्नाथ तिवारी इस समस्या के लिए ग्राम प्रधान को जिम्मेदार मान रहे हैं। बलेसर का कहना है कि यह प्राथमिक विद्यालय जाने का रास्ता है, नाली का बहाव गड़ही तक नहीं होने से घरों का गंदा पानी इसी पर फैला है। सरोज ने बताया कि समाधान दिवस पर पत्रक दिया गया लेकिन कोई पहल नहीं हुई। गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों का भय बना रहता है। .

ग्रामीणों ने पिछले दिनों तुर्तीपार में लगे जनचौपाल में जिले केनोडल अधिकारी/गृह सचिव ओपी वर्मा के सामने भी इस समस्या को रखा था। इस संबंध में ग्राम प्रधान सादिक अनवर ने बताया  कि नाली निर्माण का प्रयास किया गया, लेकिन जिस व्यक्ति से घर के सामने से गड़ही तक नाली बननी है, वह व्यक्ति तैयार नहीं हो रहा है। उस व्यक्ति की निजी जमीन है इसलिए बाधा आ रही है। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

23 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago