बलिया-नकलविहीन परीक्षा कराने का दावा फ़ेल, सुविधा शुल्क लेकर कराया जा रहा फीलगुड

मालदह (बलिया) प्रदेश सरकार द्वारा जहां माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं नकलविहीन कराने का दावा किया गया और उस पर लगभग लगाम भी शासन से लेकर प्रशासन तक लगाया गया वही सरकार व प्रशासन संस्कृत परीक्षाओं को लेकर मोन साधे हुवे है। जिसको लेकर आम जनता में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है वही यूपी बोर्ड के छात्रों में आक्रोश भी है प्रदेश सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सरकार बनते ही संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे सरकार जहां यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल विहीन कराने में सफल रही वही संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं में सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया है।

वही अधिकारियों के मौन साधने पर जमकर नकल का खेल हो रहा है ज्ञात हो कि संस्कृत विद्यालय जहां है पढ़ाई तो होना दूर की बात मानक के अनुसार भूमि भवन भी नहीं है बावजूद इसके झोले में छात्रों को पढ़ाए जाते हैं उनको केवल परीक्षा दिलाकर के ही डिग्री बांटी जाती है सिकंदरपुर क्षेत्र में जनता इंटर कॉलेज नवानगर आदर्श इंटर कॉलेज सिवांनकला बालेश्वर प्रसाद संस्कृत उ मा विद्यालय गौरी में अमरनाथ आदर्श इंटर कॉलेज खेजुरी में संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं संचालित हो रही है । सूत्रों की माने तो विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों को सुविधा शुल्क लेकर फीलगुड कराया जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago