उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों और बिहार की दो विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित होंगे. यूपी की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के अलावा बिहार की जहानाबाद, भभुआ विधानसभा सीट और अररिया लोकसभा सीट के लिए रविवार (11 मार्च) को वोट डाले गए थे. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी.
यूपी की दोनों सीटों पर बीजेपी के साथ-साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. वहीं, बिहार के तीनों सीटों पर नीतीश कुमार और लालू की प्रतिष्ठा दांव पर है, जबकि इन नतीजों से तेजस्वी यादव का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा.
बता दें कि गोरखपुर की सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जबकि फूलपुर की सीट पर उपचुनाव डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की वजह से हुआ. लिहाजा 14 मार्च को आने वाले चुनाव परिणाम पर अगर किसी की प्रतिष्ठा दांव पर है तो वह हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…