बलिया के सिकंदरपुर में मिसाल बनी ये सामूहिक शादी

सिकन्दरपुर (बलिया) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक मुख्यालय नवानगर के प्रांगण में सोमवार को 15 जोड़ों की शादी विधि विधान के साथ संपन्न कराई गई ।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के जाती धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे को एक साथ बैठा करके शादी कराने का ये ऐतिहासिक काम कर रही है पूर्व की किसी सरकारों ने ऐसा कोई काम नहीं किया ।

आज योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में हिंदू मुस्लिम सभी समाज के लोगो को एक साथ बैठाकर कहीं निकाह कराया जा रहा है तो कहीं मंत्रोचार के बीच शादियां हो रही है । ये सब नजारे भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही देखने को मिल सकते है । उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़ों को प्रदेश सरकार द्वारा बीस हजार रुपये उनके खाते में तथा 10 हजार का सामान दिया जा रहा है ।

साथ ही शोचालय के लिए 12000 का अनुबंध पत्र भी दिया जा रहा है। सामूहिक विवाह का साक्षी बना ब्लॉक परिसर सुबह से ही खचाखच भरा हुआ था शादी की तैयारी 2 दिन से की गई थी सुबह से ही वर वधू पक्ष के लोगों का आना प्रारंभ हो गया था जलपान के साथ ही खाने की व्यवस्था भी की गई थी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से ही जमे रहे वही अपनी निगरानी में सभी व्यवस्थाओं को कराया इस मौके पर उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी खंड विकास अधिकारी चंद्रमोहन कन्नौजिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामवचन यादव चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे मुख्य कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सुमित कुमार सिंह उत्तम चंद चौहान देवेंद्र यादव अनिल वर्मा अशरफ अली बिनोद गुप्ता इरशाद अहमद देवनाथ यादव अनन्त मिश्रा रामाशंकर वर्मा आलोक त्रिपाठी मंजय राय रंजीत राय ओमकार चंद सोनी अंजनी यादव डॉ लक्ष्मण सिंह डॉ विनय तिवारी आदि मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago