BJP कार्यकर्ता ने SDM और CO की मौजूदगी में ह’त्या की,रोहित बोले- अपराधियों को CM दे रहे संरक्षण

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश को अप राध मुक्त बनाने का दावा करने वाली सत्तारूढ़ बीजेपी के नेता एवं कार्यकर्ता ही सूबे में अप राध की वारदात को अंजाम देते नज़र आ रहे हैं। ताज़ा मामला बलिया ज़िले से सामने आया है।

यहां बीजेपी के एक द बंग कार्यकर्ता ने एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में एक युवक की गोली मारकर ह त्या कर दी। घटना जनपद के रेवती थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर की है। बताया जा रहा है कि यहां कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर एक खुली बैठक चल रही थी। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह की दुर्जनपुर निवासी जय प्रकाश शाह से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

ये कहासुनी इतनी बढ़ी कि धीरेंद्र सिंह ने एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में ही जय प्रकाश शाह के सीने में गो ली दाग दी और मौके से आराम से फ रार भी हो गया। गो ली लगने से जय प्रकाश गंभीर रूप से घा यल हो गया। जिसके बाद उसे तत्काल सीएससी सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां उसकी मौ त हो गई।

बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा की गई इस हत्या के बाद सूबे की कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए योगी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि बलिया के दुर्जनपुर में भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह के द्वारा एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में ह त्या ने जंग लराज की कलई खोल दी है।

सिंह ने कहा की योगीराज में उत्तर प्रदेश में गुंडा राज स्थापित हो गया है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने वाले भाजपाई खुलेआम ह त्या कर रहे हैं और उनका संरक्षण मुख्यमंत्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हा थर स की घट ना में जिस प्रकार आरोपितों को योगी सरकार बचा रही है उसी से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और उसी का परिणाम बलिया की घटना है।

सिंह ने कहा कि सूबे में ड र का माहौल है। जिस प्रकार की स्थिति है उसमें किसी की ह त्या हो सकती है। सिंह ने कहा कि डर के इस माहौल को बदले जाने की ज़रूरत है। इस बदलाव के लिए 2022 में जनता को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि युवा चेतना पूरे पूर्वांचल में जनता की अदालत में जाकर योगी सरकार के खिलाफ सं घर्ष करेगी। विप क्षियों के हमले को देखते हुए सूबे की योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि मौके पर मौजूद एसडीएम, सीओ और पुलिस के जवानों को तत्काल नि लंबित किया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम के इस आदेश के बाद डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे मौके पर पहुंच गए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago