बलिया- 15 करोड़ के बकायदारों को छोड़ आम लोगों के खिलाफ ही कार्य’वाही कर रहा बिजली विभाग !

बलिया डेस्क : बलिया में बिजली की चोरी रोकने और बकायदारों से वसूली करने का अभियान बिजली विभाग की तरफ से चलाया जा रहा है. वहीँ अब दो या तीन महीने की बिल नहीं जमा करने वालों का कनेक्शन भी काट दिया जा रहा है और मुकदमा भी कराया जा रहा है.

लेकिन सबसे ज्यादा बिजली बिल के बकायदार आम लोग नहीं बल्कि तमाम सरकारी विभाग है. खबर है कि बलिया के तमाम सरकारी विभागों पर कुल 15 करोड़ से अधिक बिजली की बिक बकाया है. लेकिन इन विभागों के खिलाफ बिजली विभाग ने फिलहाल कोई एक्शन नहीं लिया है. जो आकंडे सामने आए हैं उसके मुताबिक, सबसे ज्यादा बकाया विकास भवन पर है.

विज्ञापन

इस पर बकाया राशि 82 करोड़ रूपये है. इसके अलावा अधिशासी अभियंता जल निगम पर करीब 39 लाख का बकाया है. वहीँ जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी पर दस लाख तो इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल (गवर्नमेंट लाइब्रेरी) का 13 लाख का बकाया है. इसके अलावा बलिया में करीब 15 हज़ार ऐसे कनेक्शन हैं जिन पर एक लाख से अधिक का बकाया है ऐसे में औसतन अगर हिसाब लगाया जाए तो कुल बकाया एक अरब 50 करोड़ रुपये होती है.

ऐसे में अब बिजली विभाग ऐसे बकायदारों पर शिकंजा कसने की कवायद में है. विभाग के अधिकारीयों का कहना है कि इन बकायदारों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी और ज़रुरत पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा. बलिया के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि जिन सरकारी विभागों पर बकाया है, उनसे बातचीत की जा रही है.

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी शिक्षा विभाग से है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों और नगर निगम का भी मसला होता है. उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइटों से लेकर नलकूप और तमाम तरह विद्युत बिलों का भुगतान इन्हें करना होता है. लेकिन यह वक़्त पर बिल का भुगतान करते नहीं हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago