बलिया डेस्क : सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ की आ’पत्तिज’नक तस्वीर डालने के आरोप में जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के खिला’फ मामला द’र्ज किया गया है। नगरा थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री राजीव सिंह चंदेल की शिकायत पर थाना नगरा क्षेत्र के रेकुँआ नसीरपुर ग्राम निवासी एक नाबालिग के खिलाफ मंगलवार को नामजद मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया, आरोप है कि नाबालिग लड़के ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर डाली। इसके साथ ही उसने अभद्र टिप्पणी भी की है।
चंदेल ने बताया कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर गत 12 अक्टूबर को तस्वीर डाली गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्ट करने वाले लड़के की आयु 14 वर्ष है। इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…