बलिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लगभग 100 दिन पूरे होने वाले हैं। इन दिन यात्रा राजस्थान में है,लेकिन पूरे देश में यात्रा का असर देखने को मिल रहा है। सभी राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। कुछ ऐसा ही उत्तरप्रदेश में भी है। बलिया जिले में यूथ कांग्रेस (अनुसंधान विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जानकारी दी।
विकास यादव ने कहा, ‘विभाजनकारी ताकतों ने भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को तोड़ दिया है, अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी ने लोगों की आशा को निराशा में बदल दिया, सत्ता के राजनीतिक केंद्रीकरण को खत्म कर दिया है। यात्रा में सभी को शामिल होने और चलने के लिए एक खुला निमंत्रण है और पूरे भारत के लोग, राजनीतिक दल, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, लेखक, कलाकार और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भारत को एकजुट करने और राष्ट्र को मजबूत करने के लिए आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।
साथ ही कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा राहुल के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को देश भर में मिल रही भारी प्रतिक्रिया से परेशान है। इस यात्रा को जनता से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से बीजेपी घबराई हुई है। विकास यादव का दावा है कि यात्रा की गति को उच्च बनाए रखने के लिए रणनीतिक उपाय किए जा रहे हैं क्योंकि यात्रा हिंदी हार्टलैंड में प्रवेश कर रही है।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…