लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों के दिल की धड़कने बढ़ती जा रही है । टिकट के दावेदारों ने मौजूदा सांसदों के टिकट पर पूरी तरह ग्रहण लगा दिया है । बीजेपी में सबसे ज्यादा टिकटों के लिये मारामारी है, ऐसे में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि बीजेपी कई सांसदों का टिकट काटने वाली है । पूर्वांचल से भी आधा दर्जन से अधिक सांसदों का टिकट कटना तय है ।
देवरिया से सांसद कलराज मिश्र को लेकर बहुत दिनों से अटकलों का बाजार गर्म है. लेकिन अब उनके राजस्थान का प्रभारी बनाए जाने के बाद अब ये साफ हो गया है है कि कलराज मिश्रा देवरिया से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह शलभमणि त्रिपाठी के चुनाव लड़ने की चर्चा है ।
राबर्टसगंज से सांसद छोटे लाल, इलाहाबाद से श्यामाचरण गुप्त, बलिया से सांसद भरत सिंह, सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशावाहा, बस्ती से हरीश द्वविवेदी का भी टिकट कटना तय माना जा रहा है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाला डुमरियागंज सीट से जगदंबिका पाल का है । जगदंबिका पाल के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपनी सीट बदलकर बस्ती जाना चाहते हैं, जहां पहले से कई दावेदार हैं, ऐसे में पार्टी इनका टिकट भी काट सकती है ।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…