Categories: Uncategorized

प्रियंका गाँधी के इस दावं से बीजेपी को लगा एक और बड़ा झटका, इन दिग्गजों को किया अपने पाले में…

देश में होने वाला अगला लोकसभा चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। इस चुनाव में एक तरफ जहाँ भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियाँ हैं तो दूसरी तरफ है पूरा विपक्ष। हालाँकि सभी राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता नहीं कायम हो पाई है। लेकिन सभी का मकसद एक है कि किसी भी तरफ से इस बार भाजपा सत्ता में न आ पाए। भाजपा को एक बार फिर से सत्ता में आने के लिए उत्तर प्रदेश में पहले जैसा प्रदर्शन करना होगा।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मिली अपार सफलता के बाद ही भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब रही है. ऐसे में अब उसे एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में अपना वही प्रदर्शन दोहराना होगा। लेकिन इस बार की राह पिछली बार की तरह आसान नहीं है। क्योंकि इस बार एक तरफ जहाँ सपा और बसपा ने अपने गिले शिकवे भुलाकर आपस में गठबंधन कर लिया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस बार कुछ कर गुजरने वाली स्थिति में दिखाई दे रही है।

दरअसल कांग्रेस भी सपा और बसपा के गठबंधन में शामिल होना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मायावती और अखिलेश यादव ने उसे जगह नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने राहुल गाँधी के बाद अपने सबसे मशहूर और लोकप्रिय चेहरे प्रियंका गाँधी को काफी लम्बे इंतज़ार के बाद सक्रीय राजनीति में उतारने का फैसला किया। प्रियंका गाँधी को पार्टी का महासचिव बनाया गया और चुनाव के लिए उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की ज़िम्मेदारी दी गई।

अब प्रियंका गाँधी ने अपने करिश्मा दिखाना शुरू कर दिया है और एक भाजपा सांसद को अपने पार्टी कांग्रेस में शामिल कर लिया है। आपको बता दें कि भाजपा की बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके अलावा पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। ऐसे में इसकी वजह से भाजपा को चुनाव में नुकसान हो सकता है और यहाँ पर कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस चुनाव को लेकर सक्रीय हो चुके हैं

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago