अगर मोदी सरकार आरक्षण खत्म करेगी तो हम लोग जान देने को तैयार- बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद  ने मोदी सरकार को धमकी भरे लहजे में चेताया है. बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सावित्री बाई  ने साफ कहा कि अगर आरक्षण खत्म किया तो हम लोग जान देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर ही आरक्षण खत्म करने को लेकर साजिश चल रही है. पर जब तक मैं पार्टी में हूं, ऐसा करने नहीं दूंगी.

उन्होंने रविवार को लखनऊ के काशीराम स्मृति उपवन में बीजेपी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया. फुले केन्द्र सरकार की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ ‘भारतीय संविधान व आरक्षण बचाओ महारैली का आयोजन’ किया है. रैली का शुभारंभ उन्होंने डॉ भीमराव आंबेडकर और काशीराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर किया.

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई भीख नहीं बल्कि प्रतिनिधित्व का मामला है. यदि शासक वर्ग ने भारत के संविधान को बदलने और हमारे आरक्षण को खत्म करने का दुस्साहस किया तो भारत की धरती पर हमारा एक-एक कार्यकर्ता जान देने को तैयार है. यह हमारे बाबा साहेब का दिया अधिकार है.

बीजेपी सांसद ने कहा कि इस रैली में प्रदेश के प्रत्येक जिले व गांव शहर से बड़ी तादाद में बहुजन मूलनिवासी समाज के महिला पुरुष शामिल हुए हैं. महारैली में बहुजन मूलनिवासी समाज के लोग तथा नेतागण एवं संगठनों के लोग सादर आमंत्रित हैं. बता दें कि इससे पहले फुले ने अपनी ही सरकार व पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है था कि केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है.


सावित्री बाई ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण एससी-एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक खतरे में हैं. इससे भारतीय संविधान और आरक्षण भी खतरे में आ गया है. सांसद ने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा था, इसमें प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण जैसी व्यवस्था की मांग भी शामिल है. सांसद सावित्री बाई फुले ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का नाम बदलकर भीमराव रामजी आंबेडकर किए जाने के योगी सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago