बलिया- रिश्वत मांगने वालों को जेल भेजा जाएगा- राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी

फेफना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को टैगोर नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनसमस्याओं को व विकास कार्यों के बाबत जानकारी ली। मंत्री कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के मुहिम में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो भी रिश्वत मांगे उसका प्रमाण दें, उन्हें जेल भेजने का काम किया जाएगा।

बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राशनकार्ड, विभिन्न पेंशन योजनाएं, आवास, सड़क, बिजली, कानून व्यवस्था के संबंध में अपने विचार व सुझाव रखे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक साल के अंदर व्यवस्था में तो परिवर्तन हुआ लेकिन सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त व भयमुक्त समाज की स्थापना में निचले स्तर की अफसरशाही बाधक बन रहे हैं।

इसके चलते समाज में कार्यकर्ताओं का अपमानित होना पड़ रहा है। अधिकांश कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर मनमानी करने, सम्मानजनक व्यवहार नहीं करने व गलत कार्यों में लिप्त रहने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ दशकों से पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश को खोखला कर दिया है तथा जनता का शोषण हुआ है। कमीशनखोरी को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाएं बनाई जाती थीं। कहा कि सरकार की हनक से अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं या फिर एनकाउंटर का शिकार हो रहे हैं। बताया कि कमीशनखोरी रोकने के लिए सरकार ने ई-टेंडरिंग की व्यवस्था की है।
आह्वान किया कि किसी भी योजना में किसी तरह का रिश्वत नहीं देना है और अगर कोई मांगता है तो उसका प्रमाण जुटा कर दें, उन्हें जेल भेजने का काम किया जाएगा। बताया कि विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, आवास, शौचालय, शादी अनुदान आदि योजनाओं में पारदर्शिता आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मुहिम में सहयोग करने व सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर विजय गुप्ता, सूर्यदेव राय, नंदलाल सिंह, राजेश सिंह, टुनटुन उपाध्याय, मोतीचंद गुप्ता, भोला ओझा, अभय वर्मा, प्रेमनाथ सिंह, बृजनाथ सिंह, विजय प्रकाश वर्मा, भुवाल सिंह, बब्बन राय, राकेश चौबे भोला आदि थे।
बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago