भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने गुरुवार को कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-6A की सफल लॉन्चिंग की थी. ताजा जानकारी के मुताबिक, इसरो का संपर्क जीसैट-6A से टूट गया है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी तकनीकी खामियों की वजह से इसरो का कम्युनिकेशन सैटेलाइट से संपर्क नहीं हो रहा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, पिछले 48 घंटे से इसरो की ओर से इस सैटेलाइट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इस सैटेलाइट के बारे में आखिरी बार 30 मार्च सुबह 9:22 बजे आधिकारिक बयान जारी किया गया था. बताया जा रहा है कि लॉन्चिंग के बाद जीसैट-6A में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी. फिलहाल साइंटिस्ट इसे दूर करने में जुटे हुए हैं. इसके लिए साइंटिस्ट इमरजेंसी मीटिंग भी कर रहे हैं.
कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-6A 270 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई थी. जीसैट-6A का गुरुवार को सफल परीक्षण किया गया था. यह कम्युनिकेशन सैटेलाइट बहुत दूरस्थ क्षेत्रों में भी मोबाइल कम्युनिकेशन में मदद करेगा.
यह सैटेलाइट एक हाई पावर एस-बैंड संचार उपग्रह है, जो अपनी कैटेगरी में दूसरा है. भारत इससे पहले जीसैट-6 लॉन्च कर चुका है. गुरुवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसे लॉन्च किया गया था. इस सैटेलाइट का वजन 2,140 किलोग्राम है.
बता दें कि इससे पहले 31 अगस्त 2017 में पीएसएलवी से IRNSS 1H का परीक्षण किया गया था, जो फेल रहा था.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…