पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लेकर बैरिया विधायक ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा

बलिया- हमेशा चर्चाओं में रहने वाले बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। सुरेन्द्र  सिंह ने कहा कि कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र कि पिछले 70 सालों से उपेक्षा होती रही।

पहले कांग्रेस ने की अब भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं आवाज़ उठाऊँगा। सुरेंद्र सिंह एक्सप्रेस वे प्रकरण पर बोले कि मैं आजमगढ़ में पीएम से निवेदन कर चुका हूँ। फिर मैं व्यक्तिगत मिल कर सीएम व प्रधानमंत्री मोदी से इसे बलिया तक जोड़ने की माँग करूँगा।

बेरिया विधायक ने कहा कि अगर शीर्ष नेतृत्व ने उनका आग्रह स्वीकार नहीं किया तो बलिया की जनता के सम्मान के लिए वो लखनऊ में सत्याग्रह करेंगे। इतना ही नहीं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को ग़ाज़ीपुर से बढ़ाकर बलिया तक लेकर आयेंगे।

पीएम मोदी ने आजमगढ़ में किया था शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (14 जुलाई) को मुलायम सिंह के गढ़ आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्‍होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 23000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। लखनऊ से गाजीपुर के बीच 340 किलोमीटर के रास्ते में जितने भी शहर-कस्बे और गांव आएंगे, उन क्षेत्रों का विकास भी होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago