बिल्थरारोड- समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है । उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में पीएम मोदी द्वारा किए के सत्ता के दुरुपयोग का एकलौता मामला है।
जिन्होंने गर्मी के बहाने बच्चों के स्कूलों को बंद करा दिया। उन्होंने उक्त बाते शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। बोले कि रैली के लिए गर्मी का बहाना बनाकर आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया में कक्षा एक से 8 तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया।
विकास की बात करने वाले पीएम के रैली के लिए कांवेंट स्कूलों के बस में शिक्षामित्र, सफाईकर्मी समेत अनेक सरकारी कर्मचारियों की भीड़ जुटाई गई। जो गलत है।
रैली के लिए बीडीओ स्तर के अधिकारियों से लंच पैकेट के साथ भीड़ जुटाने के लिए लगाया गया। उन्होंने कहा की भीड़ को भाड़े पर बुलाया गया था। मीडिया से बात करते हुए सपा नेता ने कहा की सपा सरकार में जिसका शिलान्यास हो चुका है। राजनीतिक लाभ के लालच में उसका दोबारा शिलान्यास करने के लिए चार मंडलों के विभिन्न जनपदों को एक दिन के लिए शिक्षा व सरकार विहीन कर दिया। जबकि पीएम को इस परियोजना के उद्घाटन के लिए आना चाहिए था।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…