बलिया- हमेशा चर्चाओं में रहने वाले बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र कि पिछले 70 सालों से उपेक्षा होती रही।
पहले कांग्रेस ने की अब भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं आवाज़ उठाऊँगा। सुरेंद्र सिंह एक्सप्रेस वे प्रकरण पर बोले कि मैं आजमगढ़ में पीएम से निवेदन कर चुका हूँ। फिर मैं व्यक्तिगत मिल कर सीएम व प्रधानमंत्री मोदी से इसे बलिया तक जोड़ने की माँग करूँगा।
बेरिया विधायक ने कहा कि अगर शीर्ष नेतृत्व ने उनका आग्रह स्वीकार नहीं किया तो बलिया की जनता के सम्मान के लिए वो लखनऊ में सत्याग्रह करेंगे। इतना ही नहीं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को ग़ाज़ीपुर से बढ़ाकर बलिया तक लेकर आयेंगे।
पीएम मोदी ने आजमगढ़ में किया था शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (14 जुलाई) को मुलायम सिंह के गढ़ आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 23000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। लखनऊ से गाजीपुर के बीच 340 किलोमीटर के रास्ते में जितने भी शहर-कस्बे और गांव आएंगे, उन क्षेत्रों का विकास भी होगा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…