बलिया- लगातार अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बैरिय से बीजेपी विधायक विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित ब्यान दिया है. उन्होंने पिछले दिनों लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा आंख मारने और पीएम को गले लगाने के मामले में चुटकी ली. उन्होंने संसद में हुई इस घटना पर तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल गांधी आंख मारने के लिए हफ्ते में तीन बार इटली जाते है. उनका असली जीवन आंख मरना है, राजनितिक जीवन सिर्फ दिखावा मात्रा है’. उनके इस बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है. कांग्रेस प्रवक्ता ने विधायक से अपने शब्द वापिस लेने के लिए कहा है . कांग्रेस नेता ने कहा की अगर बीजेपी विधायक ने माफ़ी नहीं मांगी तो इनके ख़िलाफ़ कानूनी करवाई की जायेगी.
बता दें बीजेपी विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि इस व्यक्ति में इंसान का लक्षण ही नहीं है. राहुल गांधी एक पॉलिटिकल विकलांग है. क्योंकि, कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति जब कोई गले मिलने नहीं चाहता तो उसके साथ झुककर सोकर गले नहीं मिला जाता. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को स्वाभिमानी बताते हुए कहा कि उन्होंने संसद की मर्यादा का पालन किया और उनसे नहीं मिले.
विधायक सुरेंद्र सिंह महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जब विपक्ष पार्टियां राहुल गांधी को अपना विपक्ष का नेता मान लिया. तो ये समझ लीजिये कि ये एक राजनीतिक नौटंकी का गोल होगा और इसके मुखिया राहुल गांधी होंगे. क्योंकि, मंडली का मुखिया नेता नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि इस महागठबंधन की नौटंकी के सुपर हीरो राहुल गांधी हैं, जो आंख मारने और मटकाने का काम करते है. इतना ही नहीं उनके इशारे पर बाकि लोग नौटंकी में अपनी-अपनी भूमिका अदा करते है.
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…