जासं, बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना के असरेपुर गांव में अगलगी से झुलसी नवविवाहिता शशिकला (20) की सोमवार की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
नवविवाहिता का करीब डेढ़ माह पूर्व ही स्थानीय पंचायत के बाद पुलिसिया मदद से प्रेम विवाह हुआ था ¨कतु शादी के कुछ दिनों बाद से ही पारिवारिक तनाव के कारण वह काफी उदास रहने लगी थी। सोमवार को अचानक स्वयं को केरोसिन तेल डालकर आग के हवाले कर दिया।
स्थानीय सीयर सीएचसी पर इलाज के दौरान झुलसी विवाहिता ने क्षेत्रीय तहसीलदार लालबाबू दुबे को अपना बयान भी दर्ज कराया। इसके बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दी गई। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से विवाहिता के मायके व ससुरालवालों के बीच तनाव बढ़ सा गया है। अभी तक मामले में किसी तरह की तहरीर पुलिस प्रशासन को नहीं मिली है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…