बलिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित नाले में डूब रहे युवक को बुधवार को दोपहर बचाने में डायल १०० पुलिस के पसीने छूट गये। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नाले से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक को नाले से निकालते समय एक पुलिस कर्मी के जूते भी बह गये।
रेलवे स्टेशन रोड स्थित बड़े नाले में एक युवक डूबने लगा। जिसकी सूचना डायल हंड्रेड पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली की डायल हंड्रेड पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा बल के जवानों ने हो रही भारी बारिश में किसी तरह से युवक को बाहर निकाला।
पुलिस को उभनाये नाले से युवक को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने अचेतावस्था में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी नहीं हो सकी। उभनाये नाले से युवक को बाहर निकालते समय पुलिस कर्मी रमेश कन्नौजिया के जूते
बह गये। अन्य पुलिस कर्मियों का बारिश से भीग कर बुरा हाल था।
घटनास्थल पर डूबते युवक को देखने वालों की भीड़ रही। भीड़ के अधिकतर लोग अपने मोबाइल में इस घटना को कैद करने में लगे रहे। कुछ लोग तो सेल्फी लेने में ही व्यस्त दिखे। लेकिन किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।
अगर भीड़ से कुछ लोग प्रयास करते तो बहुत पहले ही उसे नाले से निकाला जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं कर लोगों ने मानवता को शर्मसार करने का कार्य किया। इस तरह की चर्चा घटनास्थल पर लोग आपस में कर रहे थे।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…