बलिया
हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव के सामने बुधवार की सुबह करीब चार बजे दो ट्रकों के बीच आमने सामने की भिड़न्त हो गयी। जिससे राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर करीब चार घंटों तक आवागमन बंद रहा। पुलिस ने जिला मुख्यालय से किरान बुलाकर रास्ता साफ कराया।
बताया जाता है कि बुधवार की भोर में करीब चार बजे राष्ट्रीय राज्यमार्ग 31 पर परसिया गांव के समीप दो ट्रक आपस में आमने- सामने भीड़ गई। जिससे दोनों वाहनों का भारी क्षति हुई। जिसमें एक कलकत्ता से मुंगफली लेकर आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक नागपुर से पानी की टंकी (सिंथेक्ट) लेकर आ रहा था। घटना में दोनों ड्राइवर अभिजीत सिंह व सुरेंद्र यादव मामूली चोटें आई।
हालांकि दोनों ट्रकों के भिड़ंत के बाद गाडियों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रहा था। इसी बीच लगभग छह बजे तीसरी ट्रक वहां से गुजरने के लिए मिट्टी की पटरी से होकर जाने लगी और जमीन में धस गई। काफी प्रयास के बाद भी नहीं निकली।
जिसके कारण आवागमन पूर्णतया बाधित हो गया। जाम के वजह से सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां दोनों तरफ से खड़ी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी घंटों गाड़ियों को आगे-पीछे कराने के लिए हाँफती रही।
क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, थाना प्रभारी हल्दी सोनू कुमार ने किरान व जेसीबी मशीन बुलाकर जैसे-तैसे ट्रकों को सड़क किनारे कराया तब जाकर आवागमन पुनः शुरू हो सका।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…