बलिया- बीजेपी विधायक का अब राहुल गाँधी पर विवादित बयान, मचा हंगामा

बलिया- लगातार अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बैरिय से बीजेपी विधायक विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित ब्यान दिया है. उन्होंने पिछले दिनों लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा आंख मारने और पीएम को गले लगाने के मामले में चुटकी ली. उन्होंने संसद में हुई इस घटना पर तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल गांधी आंख मारने के लिए हफ्ते में तीन बार इटली जाते है. उनका असली जीवन आंख मरना है, राजनितिक जीवन सिर्फ दिखावा मात्रा है’. उनके इस बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है. कांग्रेस प्रवक्ता ने विधायक से अपने शब्द वापिस लेने के लिए कहा है . कांग्रेस नेता ने कहा की अगर बीजेपी विधायक ने माफ़ी नहीं मांगी तो इनके ख़िलाफ़ कानूनी करवाई की जायेगी.

बता दें बीजेपी विधायक  यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि  इस व्यक्ति में इंसान का लक्षण ही नहीं है. राहुल गांधी एक पॉलिटिकल विकलांग है. क्योंकि, कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति जब कोई गले मिलने नहीं चाहता तो उसके साथ झुककर सोकर गले नहीं मिला जाता. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को स्वाभिमानी बताते हुए कहा कि उन्होंने संसद की मर्यादा का पालन किया और उनसे नहीं मिले.

विधायक सुरेंद्र सिंह महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जब विपक्ष पार्टियां राहुल गांधी को अपना विपक्ष का नेता मान लिया. तो ये समझ लीजिये कि ये एक राजनीतिक नौटंकी का गोल होगा और इसके मुखिया राहुल गांधी होंगे. क्योंकि, मंडली का मुखिया नेता नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि इस महागठबंधन की नौटंकी के सुपर हीरो राहुल गांधी हैं, जो आंख मारने और मटकाने का काम करते है. इतना ही नहीं उनके इशारे पर बाकि लोग नौटंकी में अपनी-अपनी भूमिका अदा करते है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago