Categories: बलिया

भाजपा विधायक संजय यादव का जनसंपर्क अभियान जारी, गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान में जुटी है। तमाम राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और जनता के बीच जाकर वोटरों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं।

बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय यादव भी लगातार जनता के बीच में पहुंच रहे हैं। संजय यादव सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खटंगा में पहुंचे। उन्होंने यहां आयोजित वीर बाबा क्रिकेट क्लब के सेमीफाइनल मुकाबले का फीता काटकर शुभांरभ किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत में कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल खेलने से हमारे शरीर में भरपूर ऊर्जा का संचार होता है। खेल में हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू जैसे हैं, हार हमें पुनः अच्छी तैयारी कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इसके बाद विधायक ने सिकिया गांव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया और मोदी-योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की सपा व बसपा की सरकारों में प्रदेश का जो हाल हुआ है। वह किसी से छुपा नहीं है। विरोधी दल सिर्फ सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

वहीं मंगलवार को भाजपा विधायक संजय यादव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा इहा बिहरा में निर्माणाधीन राजकीय बालिका इंट कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है। बताया कि कॉलेज निर्माण में दीवारों का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेटरिंग का कार्य प्रगति पर है। बताया कि बहुत ही जल्द इस विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से कृष्णा वर्मा, जितेन्द्र यादव, निरंजन राय, अवनीश यादव, सोनू वर्मा, राजेन्द्र सिंह, अनिल पाण्डेय, अंकित राय, मुन्ना वर्मा, देवनाथ यादव, अजय राय, अरविंद वर्मा समेत दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

37 minutes ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

23 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

23 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

1 day ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago