Categories: बलिया

चुनाव प्रचारः जनता के बीच पहुंचे सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह, जीत के लिए मांगा आर्शीवाद

बलियाः समाजवादी पार्टी ने फेफना विधानसभा सीट से संग्राम सिंह यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए संग्राम सिंह यादव जनता के बीच पहुंच रहे हैं और लोगों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान संग्राम सिंह यादव क्षेत्र के मेन चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक जा रहे हैं और जनता से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान जनता का आर्शीवाद भी संग्राम सिंह को मिल रहा है।

फेफना विधानसभा सीट अभी बीजेपी के खाते में है। ऐसे में संग्राम सिंह फेफना की विभिन्न कॉलोनियों में जाकर सत्ताधारी भाजपा सरकार की नाकामियां गिना रहे हैं। जनसंपर्क पर पहुंचे संग्राम सिंह ने लोगों से बातचीत में कहा कि फेफना का विकास अभी अधूरा है। कई कामों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा नहीं करा पाई। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े तमाम मोर्चों पर भाजपा सरकार विफल रही है।

इस दौरान संग्राम सिंह ने जनता से अपने पक्ष में मतदान करने और पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से ही क्षेत्र का विकास होगा। बच्चों-महिलाओं की सुरक्षा, विकास के लिए अहम कदम उठाए जाएंगे। ऐसे में सभी लोग समाजवादी पार्टी के पक्ष में ही वो डालें। इस दौरान मौजूद लोगों ने संग्राम सिंह को विजयी बनाने और प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago