बलिया। जिले में संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए कोविड टेस्टिंग पर ध्यान दिया जा रहा है। ताकि संक्रमित व्यक्ति की पहचान जल्द से जल्द हो सके। इसलिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग पर फोकस किया जा रहा है। और अब जिला अस्पताल में कोविड जांच का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। जहां अब 6 घंटे कोविड की टेस्टिंग होगी।
लक्षण दिखने पर लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की जा रही है। बता दें सीएमएस बलिया की देखरेख में जिला चिकित्सालय के नए भवन में ब्लड बैंक के गेट पर कोविड जांच हो रही है। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोज जांच होगी। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति ने अभी तक जांच नहीं कराई है वह जांच जरूर करा लें और जल्द से जल्द वैक्सीनेशन भी कराए।
कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन की एक मात्र उपाय है। जो संक्रमण को हावी होने से रोक सकती है। यही वजह है कि तीसरी लहर में वैक्सीनेशन की वजह से संक्रमण इतना घातक नहीं हुआ।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…