बीजेपी नेता का अमित शाह को ख़त, राजनाथ सिंह को हटाइए मुझे दीजिये टिकट

लोकसभा चुनाव 2019 में अब कुछ ही महीने बाकी हैं. राजनीतिक दलों ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. टिकट वितरण को लेकर भी विचार किया जाना शुरू हो गया है. इस बीच भाजपा नेता आईपी सिंह ने अमित शाह को खत लिखकर मांग की है कि भाजपा अध्यक्ष आगामी लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह को हटाकर उन्हें टिकट दें. इसके साथ ही आईपी सिंह ने टिकट मिलने पर जीतने की गारंटी भी दी है.

यूपी सरकार में मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता रह चुके 51 वर्षीय आईपी सिंह ने एक न्यूज वेबसाइट से कहा कि राजनाथ सिंह ने 2014 में बाहर से आकर लखनऊ सीट से चुनाव लड़ा. पहले वे गाजियाबाद से सांसद थे. आईपी सिंह ने कहा कि वे गृह मंत्री हैं और देश के किसी भी हिस्से से चुनाव लड़ सकते हैं. आईपी सिंह ने कहा कि लखनऊ के 50 फीसदी MLA-MP ने बाहर से आकर चुनाव लड़ा और जीते. लेकिन बाहर के उम्मीदवारों की वजह से स्थानीय नेता उपेक्षित रह जाते हैं.

बीजेपी नेता ने अमित शाह को यह पत्र 2 अक्टूबर में लिखा था जो कि 8 अक्टूबर को उन्होंने सार्वजनिक कर दिया. हालांकि शाह की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है. ऐसे में आईपी सिंह ने कहा कि अगर जवाब नहीं मिला तो वे अमित शाह से मिलकर यह बात रखेंगे. उन्होंने आगे कहा कि अंतिम फैसला पार्टी को ही करना है. साथ ही आईपी सिंह ने अपनी इस दावेदारी को जायज बताते हुए कहा कि पिछले 36 सालों से लखनऊ में हैं और पार्टी के लिए हमेशा जी तोड़ मेहनत करते आए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago