बनारस में लगाये गये पोस्टर, लिखा- ‘गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोड़ो’

गुजरात में उत्तर भारतीयों खासतौर से यूपी और बिहार के लोगों पर हो रहे सामूहिक हमले का विरोध अब शुरू हो चुका है। मंगलवार को इसका खासा असर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर विरोध में पोस्टर चिपकाये गए, जिसपर लिखा है- गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोड़ो। साथ ही बनारस में रह रहे गुजरातियों व महाराष्ट्र के लोगों को एक हफ्ते में बनारस छोड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

ऐसे पोस्टर यूपी बिहार एकता मंच की तरफ से लगाए गए हैं। बता दें कि पिछले दिनों एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद से ही गुजरात में उत्तर भारतीय (बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश) समुदाय के लोगों पर हमले की घटनाएं हुईं। इन लोगों को गुजरात छोडने की धमकियां दी जा रही हैं। दहशत के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने वहां से पलायन भी किया है।

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में पोस्टर लगा रहे  यूपी- बिहार एकता मंच के सदस्यों ने कहा कि गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले गलत है। उत्तर भारतीय जो काम की तलाश में गुजरात और महाराष्ट्र जा रहे हैं उन्हें वहां से पलायन को मजबूर किया जा रहा है। इस संबंध में हमने आज एक चेतावनी पत्र जारी किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago