बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सुहवल गांव में पुलिस की पिटाई से एक वृद्ध की मौत होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हडकम्प मचा हुआ है । हालांकि पुलिस ने इस घटना को स्वाभाविक मौत बताया है। घटना के बाद से लोगों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस ने इस तरह की घटना से पूरी तरह से इंकार किया है। खबर के मुताबिक थाना क्षेत्र के सुहवल निवासी कमलेश्वर मिश्रा (85) एवं उसके पुत्र त्रिभुवन मिश्रा गांव के समीप बागीचे में रविवार की शाम मौजूद थे। मृतक के पुत्र त्रिभुवन ने बताया कि दो सिपाही बाइक से आये और गांजा बेचने के आरोप में उसे पकड़ लिए और मारने पीटने लगे।
इस पर पास ही में बैठे उसके पिता कमलेश्वर मिश्र ने सिपाहियों के इस कृत्य का विरोध किया। कहा कि उनका बेटा गांजा नहीं बेचता। इसके बाद सिपाहियों ने वृद्ध को धमकाते हुए उसकी ही लाठी छीनकर उसे दो-तीन डंडे मार दिए। इस पर वह जमीन पर गिर कर छटपटाने लगे।
यह देख बेटे ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों सिपाही वहां से बाइक से भाग निकले। जब तक लोग कुछ समझते वृद्ध ने वहीं दम तोड़ दिया। यह खबर फैलते ही वहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बांसडीह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर जुट गई।
बांसडीहरोड थानाध्यक्ष का कहना है कि कमलेश्वर की मौत स्वाभाविक हुई है। जबकि मृतक के पुत्र का है कि उसने गांजा पीने के लिए रखा था। गांजा नहीं बेचता है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि मृतक के पुत्र ने तहरीर दी है। इसमें उल्लेख किया है कि पिता काफी वृद्ध थे, जिनकी स्वाभाविक मौत हुई है। उसे पोस्टमार्टम नहीं कराना है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…