Categories: देश

10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ मामले में भाजपा नेता की हुई जमकर पिटाई

तमिलनाडु में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ चुके एक भाजपा नेता पर नाबालिग बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। भाजपा नेता पर आरोप है कि उसने चलती ट्रेन में 10 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। जिसके बाद बच्ची के चिल्लाने पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिवार के साथ ट्रेन में तिरुवनंतपुरम से चेन्नई जा रही थी रात में लोगों को सोता देख बीजेपी नेता बच्ची को इधर-उधर छूने लगा अश्लीलता से छूते हुए उसने ऐसी हरकत कर दी कि बच्ची चीख पड़ी। बच्ची की चीख से यात्री जाग गए। जिसके बाद परिजनों और अन्य यात्रियों ने जमकर उन्हें पीटा फिर आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

उधर पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत भाजपा नेता पर केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

बता दें कि पेशे से वकील आरोपी भाजपा नेता का नाम प्रेम अनंत है। जिसपर पीड़ित परिवार ने प्रेम अनंत पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। परिवार के मुताबिक, घटना के बाद प्रेम अनंत ने भाजपा और आरएसएस नेताओं से संपर्क होने की धमकी देते हुए उन पर दबाव बनाने की भी कोशिश की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago