योगी सरकार केवल हवा हवाई घोषणा कर जनता को गुमराह कर रही है – बसपा नेता

सिकन्दरपुर- बहुजन समाज पार्टी सिकन्दरपुर के बसपा नेता राजनारायण यादव ने प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता करते हुए सोमवार को बस स्टेशन चौराहा पर कहा कि वर्तमान की प्रदेश सरकार व जनप्रतिनिधि केवल हवा हवाई घोषणा कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है । उन्हें धरातल के कार्यो से कोई मतलब नही है। कहा कि इस समय आए दिन आग लगी हो रही लेकिन सरकार व विभाग के कान पर जू तक नहीं रेग रहा है। बताया की बनहरा में आगलगी से कुछ पशु जल कर मर गए जब आग ग्रामिणो के सहयोग से बुझ गयी तब फायर ब्रिगेड की गाड़ी मोके पर पहुंची । अभी कुछ दिन पहले एक ट्रक जल गया जैसी मुझे सुचना मिली मै मौके पर पहुचा वहा खडी एक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी से पुछा की बड़ी गाड़ी क्यो नही आई तो उसने कहाँ बैटरी नहीं है इसी से वह नहीं आई अगर बड़ी गाड़ी होती तो शायद ट्रक को बचाया जा सकता था । इस तरह की घटनाएं रोज हो रही है लेकिन उन्हें रोकने का प्रयास नही हो रहा है । आज पूरे प्रदेश में अपराध चरम पर है लोग भययुक्त वतावरण में जीने को मजबुर है। आज किसनो के गेहूं कट गये हैं लेकिन खरिदारी नहीं हो रहीं हैं किसान अपना गेहूं औने पौने में बिचौलियों को देने को मजबूर है ।गड्ढा मुक्त सड़क नारा देने वाले लोग कभी सिकन्दरपुर की गावो को जोड़ने वाली सड़को को भी देख लेते कि आज पैदल चलने के लायक भी सड़के नहीं है । आज दलितों को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। यंहा के जनप्रतिनिधि को आम जनता से कोई मतलब नही है । केवल चुनाव में आने वाले ऐसे लोगो को आम जनता की समस्यायों से कोई मतलब नही होता है ।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत भारती , जयप्रकाश यादव,विनोद यादव,रमेश यादव योगेन्द्र चौरसिया, आदि लोग थे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago