Categories: बलिया

बलिया: भाजपा के पूर्व विधायक ने अपने ही स्वास्थ्य मंत्री से लड़ाई ले ली है!

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और बलिया के नगरा से पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह इन दिनों अपनी ही सरकार के खिलाफ उखड़े हुए हैं। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और जिला अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार को लेकर रामइकबाल सिंह लगातार शासन और प्रशासन को घेर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांग लिया। उन्होंने कहा कि अगर स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं तो उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि “कुर्सी कोई जमींदारी तो है नहीं। वो आम आदमी के सेवा की जगह है। स्वास्थ्य व्यवस्था का ये हाल है कि चौबिस घंटे एक्स-रे मशीन नहीं चल पा रही है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की क्या ही बात की जाए। वहां तो कहीं-कहीं डाक्टर हैं नहीं तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद ही रह रहा है।” रामइकबाल सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि “स्वास्थ्य व्यवस्था तो पूरे प्रदेश की ही खराब है लेकिन इतनी खराब नहीं है जितनी बलिया की।”

गौरतलब है कि रामइकबाल सिंह ने बीते सोमवार यानी 20 सितंबर को ही बलिया की जिलाधिकारी अदिति सिंह को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने अपने ज्ञापन में जिला अस्पताल की दुर्व्यवस्था के खिलाफ शिकायत की थी। साथ ही जिला अस्पताल के सीएमएस पर झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया था। ज्ञापन में कहा गया था कि जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन नहीं चल रही है। साथ दवाओं की भी कमी है। रामइकबाल सिंह ने जिला अस्पताल के डाक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस का आरोप भी लगाया था।

देखने वाली बात होगी कि लगातार बलिया जिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर रामइकबाल सिंह की सक्रियता क्या रंग लाती है? सवाल है कि जब खुद सत्तारूढ दल के ही नेता प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं तब भी सरकार इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रही है?

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago