सपा की जनचौपाल- पूर्व मंत्री बोले बलिया के विकास के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसी के चलते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विभिन्न जिलों में जनचौपाल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बलिया में सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री श्री नारद राय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत आज परमन्दापुर, उमरगंज, बहेरी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता जनता से रूबरू हुए।उमरगंज बहेरी में पूर्वमंत्री अंबिका चौधरी ने जनचौपाल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश के होने वाले चुनाव लोकतंत्र के लिए बड़ा ही नाम होगा इसलिए प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार को हटाने के लिए कड़ी सतर्कता बरतनी पड़ेगी। समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी कार्यों को बताना होगा। इस दौरान पूर्वमंत्री मौजूदा भाजपा सरकार को कोसते नजर आए। उन्होंने जनसमस्याओं पर सरकार की असंवेदनशीलता को लेकर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश की सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की है प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार फैला हुआ गुंडों और माफियाओं को सामने सरकार बेबस और लाचार है। प्रदेश में खासतौर पर बलिया में विकास कार्य रुक गया है जो काम माननीय अखिलेश यादव ने कार्यकाल में  नारद राय के आग्रह पर बलिया विधानसभा में शुरू कराया था उसे वर्तमान सरकार पूरा तक नहीं करा पाई।इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास नहीं विनाश हुआ है।

पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है लोगों को जाति के नाम से डराया जा रहा है श्री रिजवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वो प्रदेश और देश की एकता अखंडता के लिए घातक है। मुख्यमंत्री के भाषण का जवाब जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कोई अपराधी हो लेकिन उसके रिश्तेदार परिवार और बीवी बच्चे कहीं से दूरदराज के साथ रहने वालों का क्या दोष जिनकी संपत्ति मकान गिराए जा रही है। हम इस तरह की कार्रवाई का विरोध करते हैं और सरकार को समझाना चाहते हैं कि समय एक जैसा नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने सपा सांसद मोहम्मद आजम खान को बिना कारण जेल में बंद रखने की भी कड़ी निंदा की।इस दौरान उपस्थित पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि 2022 में आपका आशीर्वाद एवं सहयोग मिला तो बलिया विधानसभा का समुचित विकास होगा और जिन कार्यों को माननीय अखिलेश यादव की सरकार में नारद राय के प्रयास से कराया गया उसे पूरा किया जाएगा। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जिस तरह से जन चौपाल में जनता का सहयोग मिल रहा है उससे लगता है कि बलिया विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार की जमानत नहीं बचेगी आज के जन चौपाल में आए हुए सभी लोगों का अभिनंदन किया और कहा कि जिंदगी भर आपकी सेवा करता रहूंगा आपके हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा। सभा की अध्यक्षता घूरन प्रधान ने किया संचालन जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago