वायरल फोटो में सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला CM योगी को इशारे में क्या बता रहे हैं?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर खूब शेयर की जा रही है। तस्वीर उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मंत्री और बलिया के सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला की है। इस फोटो में आनंद स्वरूप शुक्ना के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। तस्वीर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपनी हेलिकॉप्टर में बैठे हैं। जबकि विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला नीचे हैं। आनंद स्वरूप शुक्ला दोनों हाथ उठाए हुए खड़े हैं। पिछे से खिंची गई इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि आनंद स्वरूप मुख्यमंत्री से कुछ कह रहे हैं।

इस तस्वीर को सबसे पहले खुद आनंद स्वरूप शुक्ला ने ही ट्वीट किया था। बीते सोमवार यानी 20 सितंबर को यह फोटो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि “आज प्रभार जनपद गाजीपुर में। माननीय मुख्यमंत्री जी व प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया।”
https://twitter.com/anandswarupbjp/status/1439977556711600129?s=20

भाजपा विधायक की यह तस्वीर लोगों में चर्चा और चुटकी लेने की विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर आनंद स्वरूप शुक्ला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहना क्या चाह रहे हैं?

ट्वीटर पर मनोज कुमार ठाकुर ने एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए लिखा है कि “मुख्यमंत्री जी आप ऊपर ऊपर चलिये, नीचे चलने वालों के लिये ये है न।”
https://twitter.com/Manojkthakur88/status/1440252340519378953?s=20

दीपक गुप्ता नाम के ट्वीटर यूजर ने लिखा है बलिया के गड्ढों का जिक्र करते हुए लिखा है कि “वो योगी जी को बता रहे हैं कि बलिया के रोड में इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं।”
https://twitter.com/DeepakG07030443/status/1440230206992633860?s=20

राहुल सिन्हा नाम के व्यक्ति ने आगानी विधानसभा की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि “परम् चापलूसी अगले टिकट के लिए।”
https://twitter.com/rahul1204sinha/status/1440221110092517380?s=20

हालांकि इन तमाम हल्की-फुल्की और चुटकी लेने वाली बातों के बीच आशिष राव नाम के एक युवक ने गम्भीर टिप्पणी कर दी। आशिष ने लिखा है कि “बता रहे हैं कि बलिया के लोग विकास की मांग नहीं करते, बड़ी बड़ी कंपनियों की मांग नही करते इन्हे सिर्फ अपने जाति,धर्म का नेता चाहिए। घर छोड़कर दूर रहकर 5-10 हजार रुपए कमाने जाएंगे लेकिन बलिया जिले मे विकास और रोजगार पर राजनीति नहीं करते, सिर्फ जाति-धर्म देखते हैं। जागो बागी बलिया के वीरों।”
https://twitter.com/RaoSahab563/status/1440239086422265863?s=20

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago