Categories: featured

फिर से होगा बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट, गड़बड़ी मिलने के बाद दोबारा सर्वे शुरु

बलिया को जल्द ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की तैयारी चल रही है। सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था की है। सरकार की कोशिश है कि इस कार्य में किसी प्रकार की कमी न रहे। इसी बीच लिंक एक्सप्रेस-वे के एलाइंमेंट की गड़बड़ी को दूर किए जाने के लिए एक बार फिर से कंपनी ने सर्वे शुरु कर दिया है। सर्वे के लिए एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट के कर्मचारी सदर तहसील से लेकर मौके पर कार्य कर रहे हैं।बता दे कि जलपद में में एनएच-31 के स्थान पर गाजीपुर से मांझी तक 118 किमी लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जनपद को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे भी बनाया जाना है। इसके लिए लगातार काम चल रहा है। इसी के तहत चल रहे लैंड प्लान और नक्शा सत्यापन के दौरान पता चला कि लिंक एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट उसी रास्ते पर कर दिया गया है जिस पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निकल रहा है।

यह गांव सुल्तानपुर, कोटवारी, हलदरपुर, शाहपुर, एकौनी, बंकापुर, लकड़ा, बढ़वलिया, अगवलिया, बसारतपुर हैं। दोनों ही परियोजनाओं में एक समान गाटों को शामिल कर दिया गया था। जिसके बाद एब दोबारा एलाइनमेंट के लिए कहा गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बक्सर-वाराणसी एक्सप्रेस से जोड़ने के लिए भी लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाना है। यह लिंक एक्सप्रेस-वे भरौली खास से हैदरिया तक 17 किमी का बनेगा। इस लिंक एक्सप्रेस-वे में कौन-कौन से गांव और गाटा शामिल होंगे अभी इसकी डिटेल नहीं आई है। वहीं एलाइनमेंट में गड़बड़ी होने के बाद अपर मुख्य सचिव ने कार्य जल्द पूरा करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago