भाजपा प्रत्याशियों की फ़र्ज़ी लिस्ट वायरल, बलिया सांसद के टिकट कटने का दावा !

लोकसभा चुनाव में  प्रत्याशियों की दिन बा दिन धड़कन बढती जा रही है इस बीच शनिवार की सुबह बीजेपी के 11 प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल हो रही है ।  इस लिस्ट के आने बाद सनसनी सी फैल गयी है। इस सूची में जहां वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का क्षेत्र बदल दिया गया है वहीं आजमगढ़ से बाहुबली रमाकांत के स्थान पर फिल्म स्टार रवि किशन शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीँ इस लिस्ट के मुताबिक बलिया सांसद भरत सिंह का टिकट कटता हुआ बताया गया है । यही नहीं फर्जी सूची के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष को भी मैदान में उतार दिया गया है। सूची वायरल होने के बाद से ही दावेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग सूची की सच्चाई जानने के लिए परेशान हैं।

 

 

फर्जी सूची जिस कागज पर जारी हुई है सके मास्टहेड पर राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल का नाम पता अंकित है और नीचे उनके नाम के नीचे एक साइन है। जारी इस सूची में 11 प्रत्याशियों के नाम है। इसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गाजीपुर से मनोज सिन्हा, चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय, जौनपुर से पाणिनि सिंह, बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त, भदोही से वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, लखनऊ गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उन्नाव से साक्षी महराज, बाराबंकी से जगदंबिका पाल, कानपुर से राजू श्रीवास्तव व आजमगढ़ से रविकिशन शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरी तरफ इस लिस्ट के आने के बाद बीजेपी के अन्य टिकट दावेदार भी परेशान है। सभी अपने स्तर पर सूची की सच्चाई जानने के लिए परेशान हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago