(बलिया) सिकनदरपुर- भारत पाकिस्तान के बीच 1999 मे हुए कारगिल युध्द में भारत की सेना के ऐतिहासिक विजय दिवस के अवसर पर क्षेत्र के आर एस एस गुरुकुल अकादमी कठघरा बंशी बाजार बलिया में युध्द में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गयी ।
विद्यालय के प्रबंधक श्री जय प्रताप सिंह(गुड्डू सिंह) ने सैनिकों चित्रों पर पुष्प अर्पित किया गया । एवं उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे देश के वीर सैनिक कारगिल में -48℃ में रहकर दुश्मनों से सामना करके हमारी रक्षा करते है, तथा हमारे देश की सीमा की सुरक्षा हेतु 24 घण्टे डयूटी करते हुए अपनी जान तक भारत माँ की रक्षा में न्योछावर कर देते है ऐसे बीर शपूतो के बल पर ही हम अपने घरों में चैन से सोते है ।
साथ ही उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें भी सदैव देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। सभी छात्रों ने उनके संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं शहीदों को नमन किया।
इस मौके पर सीताराम यादव ,विजय गुप्ता,सोनू यादव, के के सिंह, हरेराम,सूरज , सुनील गुप्ता एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…