फ़ोटो-https://balliakhabar.in
बलिया- बेल्थरारोड में बापूधाम एक्सप्रेस के ठहराव को हरी झंडी मिल गई है । सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा के प्रयास से रेल मंत्रालय ने ट्रेन ठहराव की खबर सुन क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ सांसद कुशवाहा की वार्ता के पश्चात ट्रेन ठहराव की सहमति बनने पर मंत्रालय ने ठहराव का आदेश जारी कर दिया। सांसद कुशवाहा ने बताया कि बापूधाम एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मंडुआडीह से प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर जाती है और पुन: मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मंडुआडीह वापस लौटती है।
लंबे समय तक ट्रेन का ठहराव बेल्थरारोड में नहीं था, जिसकी जनता काफी दिनों से मांग कर रही थी। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही शालीमार और गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस का ठहराव भी बेल्थरा में होगा।
सांसद पिछले चार वर्षों के दौरान कई बार ट्रेन ठहराव के लिए रेल मंत्रालय से मांग करते रहे हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं होने से जनता में सांसद की किरकिरी हो रही थी, जिससे क्षुब्ध होकर सांसद को संसद के मानसून सत्र के दौरान गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देने की घोषणा करनी पड़ी। सांसद की घोषणा से रेल मंत्रालय सकते में आ गया तथा सांसद और रेल मंत्री के बीच वार्ता के पश्चात ट्रेन ठहराव की घोषणा करनी पड़ी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…