अब यूपी के इन चार जिलों की गोंड व ‘पर्याय’ जातियों को एसटी प्रमाणपत्र मिलेगा

उत्तरप्रदेश के चार जिलों में गोंड़ और पांच पर्याय वाली जातियों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र मिलने लगेगा। करीब 5 लाख लोग इससे लाभांवित होंगे। इसके लिए सोमवार को बिल लोकसभा में पेश हो चुका है।

एससी-एसटी अधिनियम 2002 के तहत यूपी के गोंड और उसकी पर्याय पांच जातियां धूरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड को 13 जिलों महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र में अनुसूचित जनजाती का दर्जा प्राप्त है। बाकी 62 जिलों में गोंड जाति को अनुसूचित जाति में सूचीबद्ध किया गया है।

वहीं अब सरकारी ने फैसला लेते हुए चार और जिलों चंदौली, भदोही, संतकबीरनगर और कुशीनगर में गोंड और उसके पर्याय वाली पांच जातियां धूरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाण पत्र देने का फैसला किया है।

बता दें कि एसटी प्रमामपत्र के लिए क्षेत्रीय लोगों लंबे समय से आवाज उठा रहे थे। कई बार प्रदर्शन खिया। उनका कहना था कि मूल जिलों में उन्हें एसटी का दर्जा मिलता था तो नए डिलों में भी दिया जाए। इनकी मांगो को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान ने भी जायज बताया था और साल 2013 में एक रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। अब प्रमाणपत्र से संबंधित बिल को लोकसभा में पेश किया गया है। इसके पास होने से करीब 5 लाख लोगों को लाभ होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago